विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी 31 अगस्त-1 सितम्बर को होंगे शामिल
विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली, छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी 31 अगस्त-1 सितम्बर को होंगे शामिल
विदिशा (मध्यप्रदेश) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 22 अगस्त से 02 सितम्बर 2025 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी भी भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के लिए 31 अगस्त और 01 सितम्बर की तिथि तय की गई है। रैली का आयोजन केंद्रीय नियंत्रण श्रेणी के पदों – सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, धर्म गुरु (जेसीओ), जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर – के लिए किया जा रहा है। इनमें केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिन्होंने जून-जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफलता प्राप्त की है।
भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही उनके ई-मेल पर भेजे जाएंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश:
भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि और समय के अनुसार मिलेगा।
दौड़ का आयोजन रात 1 बजे से प्रारंभ होगा, अत: अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाण पत्र, रैली अधिसूचना में मांगे गए दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी है।
यह भर्ती रैली योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






