जुलाई 10, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

साय मंत्रिमंडल विस्तार: कल तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, इन विधायकों को मिल सकते हैं अहम मंत्रालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। साय सरकार ने आखिरकार कैबिनेट विस्तार की तारीख तय कर दी है। कल सुबह 11 बजे तीन नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।


इन तीन विधायकों को मिल सकती है जगह

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने जिन नामों पर सहमति बनाई है, उनमें शामिल हैं:

  • दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव
  • अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल
  • आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब

भाजपा ने अपने सभी विधायकों को समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


विभागों को लेकर मिली जानकारी

सूत्रों के हवाले से खबर है कि नए मंत्रियों को ये मंत्रालय मिल सकते हैं:

  • गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय
  • गुरु खुशवंत साहेब – धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय
  • राजेश अग्रवाल – परिवहन मंत्रालय

हालांकि मंत्रालयों का आधिकारिक बंटवारा शपथ ग्रहण के बाद किया जाएगा।


खुशवंत साहेब के बंगले पर बढ़ी हलचल

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के बंगले पर मंगलवार शाम से ही हलचल तेज हो गई। निगम कर्मचारी बंगले की साफ-सफाई, चुने की लाइन और फॉगिंग में जुटे नजर आए। माना जा रहा है कि वे मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं में शामिल हैं।


पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित

बीजेपी संगठन के अनुसार, मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री होगी लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी, कैबिनेट से किसी मंत्री की छुट्टी नहीं होगी। इससे उन अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।

यह भी पढ़िए...  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 10 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading