सितम्बर 13, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

17 सितम्बर को राजनांदगांव में होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए ‘नई उम्मीद’

राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025। अक्सर गांव-गांव और कस्बों में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज सही इलाज के अभाव में असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस बार राजनांदगांव जिला प्रशासन ने ऐसे मरीजों के लिए एक बड़ी पहल की है। 17 सितम्बर को यहां नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग और भिलाई के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। खास बात यह है कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित किया जा रहा है।

[Google Ads]

गंभीर मरीजों को प्राथमिकता

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का चिन्हांकन किया जाए और उनके इलाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसमें हृदय रोग, अस्थि रोग, किडनी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और अन्य जटिल बीमारियों से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

सिर्फ इलाज नहीं, पूरी तैयारी

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के पंजीयन, भोजन, पेयजल और आने-जाने की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। शिविर में मरीजों के लिए सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको और लैब टेस्ट जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी और वालंटियर्स को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

[Google Ads]

आयुष्मान कार्ड भी बनेगा

शिविर में मरीजों से आधार कार्ड लाने को कहा गया है। साथ ही जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका मौके पर कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए अलग से एक स्टॉल लगाया जाएगा।

मरीजों तक पहुंचेगी मदद

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों के लिए व्हीलचेयर और वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अलग-अलग विभागों के वालंटियर्स को पंजीयन और अन्य सेवाओं में लगाया जाएगा।

यह भी पढ़िए...  🌧️ छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी बारिश की रफ्तार! अगले 48 घंटे रहेंगे मुश्किल, जानिए किन जिलों में बजने वाले हैं अलर्ट के सायरन

[Google Ads]

सामूहिक प्रयास से बनेगी बड़ी पहल

कलेक्टर ने कहा कि इस नेक कार्य में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।

इस बैठक में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. पंकज लुका, उप अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

यह भी पढ़िए...  आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद हेतु 26 अगस्त तक आवेदन, दो केंद्रों पर नियुक्ति आदेश जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading