CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में खतरे की घंटी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है और अगले 48 घंटे के भीतर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कोरबा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 15 दिनों से रायगढ़ जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और खेतों में काम तेजी से शुरू हो गया है। गुरुवार को दोपहर में करीब एक घंटे की तेज बारिश से शहर जलमग्न हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड के ऊपर 5.7 किमी ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा कई द्रोणिकाएं (ट्रफ लाइन्स) उत्तर भारत से लेकर बंगाल की खाड़ी और विदर्भ तक फैली हैं, जिसके चलते गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना बढ़ गई है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
लगातार जारी हो रहे यलो और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। डूबान क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है और बाढ़ रेस्क्यू टीम को अलर्ट कर दिया गया है। अभी तक बारिश रुक-रुककर हो रही है, इसलिए गंभीर स्थिति नहीं बनी है, लेकिन खतरे की आशंका बनी हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई से वर्षा की गतिविधि में कमी आ सकती है।
Related posts:
रायगढ़ के किरोड़ीमल कॉलेज में अतिथि व्याख्याताओं सहित कई पदों पर भर्ती, 30 अगस्त तक करें आवेदन
सरगुजा में वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक और एमआईएस सहायक की भर्ती, 10 सितंबर तक आव...
उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई प्रवेश तिथि, उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेल पाली में छात्रों को मिलेगा एक और अ...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






