जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

CM देवेंद्र फडणवीस ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना, ‘राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने कर्नाटक के एक विधानसभा सीट का डेटा सामने रखते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर करके वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्हें सबूत इकट्ठा करने में कुल छह महीने का समय लगा है। अब राहुल गांधी के इस दावे पर भाजपा और सहयोगी दलों के कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है।

क्या बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- “मुझे लगता है कि राहुल गांधी के दिमाग की चिप चुरा ली गई है।”

राहुल की पार्टी का वजूद खो चुका है- फडणवीस 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा- “महाराष्ट्र और देश में कहीं वोटों की चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है। मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।”

यह भी पढ़िए...  💥 “धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी या रूटीन चेकअप? 90 की उम्र में भी जारी है ही-मैन की जंग फिटनेस के साथ”

राहुल गांधी ने आखिर कहा क्या-क्या है, ये जानने के लिए क्लिक करें

एकनाथ शिंदे क्या बोले?

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा- “अपने झूठे आरोपों से राहुल गांधी एक धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading