जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल का दो दिवसीय उत्तम स्पोर्ट्स मीट 2025 प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय उत्तम स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबेदार श्री मुकेश सिंह, 28 वीं बटालियन रायगढ़, श्री जितेंद्र बघेल 28 वीं बटालियन रायगढ़, श्री बृजेश गुप्ता जिला पंचायत सदस्य जिला रायगढ़, श्रीमती भाग्यवती नायक जिला पंचायत सदस्य जिला रायगढ़, श्री डोलनारायण नायक, श्री गौतम गुप्ता, चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, डॉ. गोमती सिंह प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज, प्राचार्या श्रीमती रश्मि रेखा साहनी उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, सुश्री नम्रता जलक्षत्री प्रभारी प्राचार्या अनंत कॉलेज रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ हुआ l खेल शिक्षक सोमेश साहू द्वारा मशाल रैली एवं खिलाड़ियों की मार्च-पास्ट के साथ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा सातवीं वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
दो दिनों तक आयोजित इस खेल महोत्सव में मैथ्स रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस, 100 मीटर, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न कराई गईं। विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री अरुण कातोरे आयुक्त स्काउट्स एंड गाइड्स जिला रायगढ़, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिन्हा , संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोड़ातराई, विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र सिंह बिसेन शाला समिति अध्यक्ष रायगढ़ एवं उपाध्यक्ष लक्ष्य सेवा समिति रायगढ़, श्री राजेश प्रसाद उपाध्यक्ष लक्ष्य सेवा समिति रायगढ़, श्री गौतम चौधरी संचालक उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली, श्री संजय चौधरी डायरेक्टर उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, श्री योगेश शर्मा सेजेस स्कूल कोड़ातराई, डॉ. गोमती सिंह प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज एवं श्रीमती रश्मि रेखा साहनी प्राचार्य उत्तम इंटरनेशनल स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही l समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन एवं सुआ नृत्य का प्रदर्शन किया l अतिथियों एवं उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ हाउस के रूप में प्रतिष्ठा हाउस को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना विकसित करती हैं, जो उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में आगामी उत्तम स्पोर्ट्स मीट 2026 18- 19 नवंबर 2026 को होने की घोषणा की l अंत में विक्ट्री रैली का आयोजन हुआ l कार्यक्रम के दौरान स्कूल के खेल शिक्षक रजनीश कुमार सिंह, सोमेश साहू एवं समस्त शिक्षकगणों ने निर्णायक एवं मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन समिति, उत्तम मेमोरियल कॉलेज के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावकगण, रासेयो स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या श्रीमती रश्मि रेखा साहनी द्वारा किया गया l

यह भी पढ़िए...  “अब लड़कियाँ नहीं रहेंगी खामोश: बेमेतरा में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा मिशन की शुरुआत — महिला प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित”

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading