गुरुग्राम-दिल्ली में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
समाचार:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार (23 अगस्त 2025) को अवैध कॉल सेंटर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली और गुरुग्राम में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन गुलाटी, दिव्यांश गोयल और अभिनव कालरा नोएडा व गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। ये कॉल सेंटर तकनीकी सहायता देने का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे थे।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट के जरिए करीब 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) की ठगी की गई। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक खाते फ्रीज, 8 लग्जरी कारें और कई कीमती घड़ियां जब्त की गईं। साथ ही आरोपियों द्वारा खरीदी गई 100 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का भी पता चला है।
ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की है और फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Related posts:
अहमदाबाद में ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग ने 8.5 करोड़ की ठगी: नकली कोर्टरूम, फर्जी CJI लेटर और ऐप लिंक से ख...
🚨 अब गिरफ्तारी पर गिरेगी कुर्सी! PM और मंत्रियों को पद से हटना होगा, लोकसभा में पेश होगा नया विधेयक
गुजरात के पंचमहल में बड़ा हादसा: पावागढ़ में मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, जांच के ...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






