ग्राम पंचायत जामकानी में बिना लाइसेंस 90 बोरी यूरिया खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
समाचार विस्तार:
अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2025। कृषि विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जामकानी में अवैध रूप से संग्रहीत 90 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। विभागीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस यूरिया खाद का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। इस आधार पर औचक निरीक्षण की योजना बनाई गई।
निरीक्षण के दौरान टीम को ग्राम जामकानी में शंभुनाथ मिश्रा पिता गया प्रसाद मिश्रा के आवास पर बड़ी मात्रा में यूरिया खाद संग्रहित मिला। जांच में पता चला कि गजेंद्र कुमार राय पिता रामाधार राय द्वारा यह खाद अवैध रूप से संग्रहीत की गई थी। टीम ने पाया कि विक्रेता के पास उर्वरक विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं था और खाद को घोषित मूल्य से अधिक दर पर बेचा जा रहा था।

कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी (सीतापुर) श्रीमती अनीता एक्का, उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष वेक, जिलास्तरीय निरीक्षण अधिकारी श्री जे. आलम, उर्वरक निरीक्षक श्री सोहन भगत, एसएडीओ रामदेव निराला और आरएईओ सुरेश पैकरा शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 90 बोरी यूरिया खाद को जब्त कर लिया तथा बिक्री पर तत्काल रोक लगाते हुए परिसर को सील कर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस उर्वरक का भंडारण और अधिक मूल्य पर विक्रय करना उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
Related posts:
दिग्गज नेता ने किया सनसीखेज दावा, विधानसभा से शिकायत मिलने की बात, छत्तीसगढ़ में भी हुई वोटों की चोर...
13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत: राजीनामा और जुर्माना मामलों का होगा निराकरण
नारायणपुर के अबूझमाड़ में मुठभेड़: 8 लाख की इनामी महिला नक्सली सोढ़ी विमला ढेर, हथियारों का बड़ा जखी...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






