जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

डीयू एडमिशन 2025: स्पॉट राउंड से दाखिले का आखिरी मौका, इन कॉलेजों में अब भी खाली हैं सीटें

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अभी भी मौका बाकी है। शैक्षणिक सत्र 2025–26 के स्नातक प्रोग्राम (UG Courses) में एडमिशन के लिए डीयू प्रशासन ने स्पॉट राउंड की घोषणा कर दी है। यह एडमिशन पाने का छात्रों के लिए अंतिम अवसर माना जा रहा है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

डीयू की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, स्पॉट राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 28 अगस्त को सीटों का आवंटन किया जाएगा।

  • सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख: 29 अगस्त
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अगस्त

इस बार की शर्तें

  • स्पॉट राउंड में मिली सीट फाइनल होगी, न तो अपग्रेड का विकल्प मिलेगा और न ही दाखिला वापस लिया जा सकेगा।
  • इस प्रक्रिया में वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्हें 24 अगस्त तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है।

किन कोर्सों में हैं सीटें खाली?

खाली सीटें ज्यादातर साइंस, पंजाबी, संस्कृत और बीकॉम जैसे कोर्सों में बची हैं। इनमें सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी तक की सीटें शामिल हैं।

कॉलेजवार खाली सीटें

  • आत्माराम कॉलेज – बीकॉम (2), बीकॉम ऑनर्स (1), अंग्रेजी ऑनर्स (2), फिजिक्स ऑनर्स (4), केमिस्ट्री ऑनर्स (4)
  • भारती कॉलेज – बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), बीकॉम ऑनर्स (10)
  • देशबंधु कॉलेज – फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (17), एप्लायड फिजिकल साइंस विद इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री (15)
  • दयाल सिंह कॉलेज – फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री (14), पंजाबी (78), संस्कृत (17), बीएससी लाइफ साइंस (3)
  • हंसराज कॉलेज – बीएससी एंथ्रोपोलॉजी (4), इलेक्ट्रॉनिक्स (3), फिजिक्स ऑनर्स (5)
  • कालिंदी कॉलेज – संस्कृत (25), फिजिक्स (8), लाइफ साइंस (6), केमिस्ट्री ऑनर्स (7)
  • हिंदू कॉलेज – फिजिक्स ऑनर्स (4), बॉटनी (3), जूलॉजी (2)
  • जानकी देवी कॉलेज – बीएससी मैथमेटिक्स ऑनर्स (11), संस्कृत ऑनर्स (12)
  • लक्ष्मीबाई कॉलेज – संस्कृत ऑनर्स (11)
यह भी पढ़िए...  Navodaya Vidyalaya Result 2026 Date: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट !, ऐसे करें रिजल्ट चेक

कैसे मिलेगा दाखिला?

छात्रों को अपने डैशबोर्ड में जाकर स्पॉट राउंड–1 का विकल्प चुनना होगा। वे केवल उन्हीं कोर्स और कॉलेज का चुनाव कर पाएंगे, जहां उनकी श्रेणी के अनुसार सीटें खाली हैं। सीटों का आवंटन पूरी तरह से उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading