‘पिक्चर अभी बाकी है, एक व्यक्ति-एक वोट…’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वोटर लिस्ट में धांधली और वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर उन्होंने फिर से चुनाव आयोग पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान में लिखा है- एक व्यक्ति, एक वोट. चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वह इसे लागू करे. उन्होंने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है. हम नहीं रुकेंगे. हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने मंगलवार संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक सीट की बात नहीं है, बहुत सारी सीटें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. राहुल गांधी कहा कि चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं. पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं.
उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ लागू करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने कहा कि हम (विपक्ष) केवल संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे. बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान दरौंदा में एक महिला (मिंता देवी) की उम्र चुनाव आयोग ने 124 साल बताई है.
Related posts:
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत केस: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सजा निलंब...
सोनम वांगचुक के स्कूल पर ताला लगने का खतरा: भूमि आवंटन रद्द, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को मजबूती: पशुपति पारस की पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा INDIA गठबंधन ...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






