जून 10, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

मुख्यमंत्री के साथ गगन यात्री शुभांशु शुक्ला का संवाद, जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी

जशपुरनगर, 04 सितम्बर 2025।
शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को एक अनोखा अवसर मिलने जा रहा है। भारत के दूसरे अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले गगन यात्री और देश के “स्पेस हीरो” कहे जाने वाले श्री शुभांशु शुक्ला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन संवाद करेंगे।

इसरो और आईडीवायएम फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गगन यात्री शुभांशु शुक्ला अपने अंतरिक्ष मिशन की तैयारियों, अनुभवों और भारत के अंतरिक्ष अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही वे गगन यात्री बनने की अपनी यात्रा, कठिन परिश्रम, चुनौतियों और उपलब्धियों को भी साझा करेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा, जिसके साक्षी पूरे प्रदेश के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी बनेंगे।

जशपुर जिले के लिए यह आयोजन और भी खास है, क्योंकि यहां के नव संकल्प शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी भी इस संवाद का हिस्सा बनेंगे। आयोजन से बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति गहरी रुचि और जिज्ञासा विकसित होगी। उन्हें भारत के अंतरिक्ष हीरो से सीधे तौर पर अंतरिक्ष, ग्रह-नक्षत्रों, ब्रह्मांड और विज्ञान की नई जानकारियां प्राप्त होंगी।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में पहले भी बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने के लिए अनेक पहलें की गई हैं। जिला प्रशासन और इसरो के सहयोग से मोबाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में स्कूलों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान और स्टारगेजिंग गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा, जिले के 30 बच्चों के नाम यूरोपा क्लिपर उपग्रह के साथ बृहस्पति की यात्रा पर भेजे गए हैं। वहीं, स्थानीय संग्रहालय में स्पेस कॉर्नर भी बनाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष विज्ञान की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़िए...  CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में खतरे की घंटी

ऐसे में गगन यात्री शुभांशु शुक्ला का यह संवाद न केवल बच्चों को प्रेरित करेगा, बल्कि विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में जिले की प्रगति की संभावनाओं को भी और मजबूत बनाएगा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Copyright © All rights reserved | Portal Designed By Pitambara Media House, Rajnandgaon, C.G. Mobile : 7000255517 | Newsphere द्धारा AF themes.
error: Content is protected !!