राजनांदगांव में इस वर्ष से प्रारंभ होगा 500 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय, 43.90 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
राजनांदगांव 23 अगस्त 2025। जिले में नवनिर्मित एजुकेशन हब परिसर में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय इस वर्ष से प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से 500 सीटर नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव हेतु 43 लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शनिवार को विद्यालय का निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अकादमिक कैम्पस में रेलिंग, पेंट, पुट्टी, इंटर लॉकिंग, एल्युमिनियम सेक्शन और दरवाजे का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही हॉस्टल परिसर में बाउंड्रीवाल, अध्ययन कक्ष, प्राचार्य कक्ष, प्रयोगशाला और कम्प्यूटर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत इस विद्यालय की स्थापना की जा रही है। विद्यालय संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, रिसेप्शनिस्ट सह कम्प्यूटर ऑपरेटर और स्टोर कीपर सह लेखापाल सहित कई पदों के सृजन की भी सहमति दी गई है।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






