रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच, उपभोक्ता की शिकायत पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
विस्तृत खबर:
अम्बिकापुर, 02 सितम्बर 2025। शहर के चर्चित होटल ग्रांड बसंत रेस्टोरेंट पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औचक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि रेस्टोरेंट में परोसी गई बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिला।
गुतुरमा, सीतापुर निवासी अमित गुप्ता ने 1 सितम्बर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप और फेसबुक) पर वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट की वेज बिरयानी में कॉकरोच निकला। वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया और जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

बिरयानी और करी के नमूने जब्त
निरीक्षण के दौरान तैयार वेज बिरयानी और वेज करी के नमूने विधिवत जप्त कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रसोई की सफाई पर सवाल
खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाईं। रसोई में कीट प्रबंधन, पानी परीक्षण, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर रेस्टोरेंट प्रबंधन को तत्काल इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब और लैब रिपोर्ट के आधार पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।

उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सख्त प्रशासन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके।
Related posts:
PM Shri योजना: 11 स्कूलों में संगीत शिक्षक भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
छात्रों की पहचान में नई क्रांति: दुर्ग जिले में बायोमेट्रिक और आधार अपडेशन अभियान से शिक्षा व्यवस्था...
सिर्फ एक दिन में बदल सकती है किस्मत! सारंगढ़ कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप, मिलेगा 10 से 45 हजार तक वेतन
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






