शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 22 अगस्त 2025/ उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु सेना भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसका कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन वायु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा किया गया। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में जिले के उत्तीर्ण अभ्यार्थीयों को जो उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (1.6 कि.मी. दौड़, बीम पुल अप, 9 फीट गड्ढ़ा कूदना आदि) प्राप्त करने के इच्छुक हो, वो अपनी परीक्षा में उत्तीर्ण संबंधी समस्त दस्तावेजों के साथ स्वयं कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगारमार्गदर्शन केंन्द्र गंगापुर खुर्द में 29 अगस्त 2025 तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, जिससे निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।
Related posts:
SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6589 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन
सुजुकी मोटर्स में नौकरी का सुनहरा मौका: राजनांदगांव आईटीआई में 17 सितम्बर को होगा बड़ा कैंपस प्लेसमे...
सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सुनहरा मौका! UPPSC ने निकाली 7466 पदों पर LT ग्रेड शिक्षक भर्ती
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






