जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

 एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र 11 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पदों में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के कार्यालय तथा जनपद कार्यालय अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2  के कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना फलक का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading