गाली देने पर 11 साल के सर्वे का चौंकाने वाला खुलासा…कौन है 1st.
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा गाली कौन देता है? इस पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा किए गए 11 साल लंबे सर्वे ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं।
डॉ. सुनील जगलान की अगुवाई में किए गए इस शोध में 70,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। इसमें युवा, महिलाएं, पुलिसकर्मी, टीचर्स और प्रोफेशनल्स भी शामिल रहे।
लड़कियां आगे निकलीं
सर्वे में यह भी सामने आया कि अब गाली देने के मामले में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। लगभग 30% लड़कियां लड़कों से ज्यादा गालियां देती हैं। कॉलेज और दोस्तों के बीच यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
सबसे ज्यादा गाली देने वाले राज्य
- दिल्ली – 80% लोगों ने माना कि वे गालियां देते हैं। महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का भी काफी इस्तेमाल पाया गया।
- पंजाब – 78% लोगों ने गाली देने की बात स्वीकार की। खासतौर पर युवाओं और प्रोफेशनल्स में यह आम है।
- उत्तर प्रदेश और बिहार – 74% लोग गाली देते पाए गए। यहां युवाओं में यह ट्रेंड ज्यादा देखा गया।
- राजस्थान – 68% लोगों ने गाली देने की पुष्टि की।
- हरियाणा – 62% लोग गाली देने के मामले में शामिल पाए गए।
- महाराष्ट्र – 58% लोगों में गाली का चलन देखा गया।
- गुजरात – 55% लोग गालियों का इस्तेमाल करते हैं।
- मध्य प्रदेश – 48% लोग गालियां देते हैं।
- उत्तराखंड – 45% लोगों ने गाली देने की बात स्वीकार की।
सोशल मीडिया रिएक्शन
सर्वे रिपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक 1.12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूज़र्स दिल्ली को “नंबर वन” देखकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ यूपी-बिहार को लेकर “जिंदाबाद” लिख रहे हैं।
यह सर्वे ‘गाली बंद घर अभियान’ का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य है परिवार और समाज में शालीन व सम्मानजनक बातचीत को बढ़ावा देना।
Related posts:
इंडिया ब्लॉक ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोष...
बॉर्डर पर पकड़ा गया कबूतर, पंजों में मिली धमकी: जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की साजिश का खुलासा!
राहुल गांधी बोले- ‘हम हाइड्रोजन बम के साथ तैयार’, वोट चोरी करने वाले चेहरा नहीं दिखा पाएंगे, पटना मे...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






