जुलाई 31, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

गाली देने पर 11 साल के सर्वे का चौंकाने वाला खुलासा…कौन है 1st.

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा गाली कौन देता है? इस पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन द्वारा किए गए 11 साल लंबे सर्वे ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं।

डॉ. सुनील जगलान की अगुवाई में किए गए इस शोध में 70,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। इसमें युवा, महिलाएं, पुलिसकर्मी, टीचर्स और प्रोफेशनल्स भी शामिल रहे।

लड़कियां आगे निकलीं

सर्वे में यह भी सामने आया कि अब गाली देने के मामले में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। लगभग 30% लड़कियां लड़कों से ज्यादा गालियां देती हैं। कॉलेज और दोस्तों के बीच यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा गाली देने वाले राज्य

  • दिल्ली – 80% लोगों ने माना कि वे गालियां देते हैं। महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का भी काफी इस्तेमाल पाया गया।
  • पंजाब – 78% लोगों ने गाली देने की बात स्वीकार की। खासतौर पर युवाओं और प्रोफेशनल्स में यह आम है।
  • उत्तर प्रदेश और बिहार – 74% लोग गाली देते पाए गए। यहां युवाओं में यह ट्रेंड ज्यादा देखा गया।
  • राजस्थान – 68% लोगों ने गाली देने की पुष्टि की।
  • हरियाणा – 62% लोग गाली देने के मामले में शामिल पाए गए।
  • महाराष्ट्र – 58% लोगों में गाली का चलन देखा गया।
  • गुजरात – 55% लोग गालियों का इस्तेमाल करते हैं।
  • मध्य प्रदेश – 48% लोग गालियां देते हैं।
  • उत्तराखंड – 45% लोगों ने गाली देने की बात स्वीकार की।

सोशल मीडिया रिएक्शन

सर्वे रिपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक 1.12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूज़र्स दिल्ली को “नंबर वन” देखकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ यूपी-बिहार को लेकर “जिंदाबाद” लिख रहे हैं।

यह भी पढ़िए...  ट्रंप के 'टैरिफ बम' पर अमेरिका को लगाई लताड़, भारत के समर्थन में उतरा चीन

यह सर्वे ‘गाली बंद घर अभियान’ का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य है परिवार और समाज में शालीन व सम्मानजनक बातचीत को बढ़ावा देना।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading