जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

छत्तीसगढ़ व्यापम ने 225 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

रायपुर, अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025 तय की गई है।

परीक्षा एवं प्रवेश पत्र

  • यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाती है तो 4 से 6 सितंबर 2025 तक सुधार की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • इसके लिए प्रवेश पत्र 15 सितंबर 2025 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:

  • B.Sc. Nursing
  • P.B. B.Sc. Nursing
  • GNM (General Nursing and Midwifery)

साथ ही उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading