जून 13, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

रायगढ़ के उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


रायगढ़। पटेलपाली स्थित उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का 79वां पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें स्कूल के संस्थापक एवं संचालक श्री गौतम चौधरी ने ध्वज फहराकर वीर शहीदों को सलामी दी।

इसके बाद सभागार कक्ष में अतिथियों का श्रीफल और पुष्प से स्वागत किया गया। मंच संचालन सौम्या मैम और पलक साव ने किया, जिन्होंने स्वागत गीत से उपस्थित छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी प्रस्तुत की और देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी कला व संस्कृति का परिचय दिया।

विद्यालय ने इस अवसर पर संस्कार, संस्कृति और सौम्यता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। समारोह में मंचासीन अतिथियों ने सभी अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं पलक दुबे, रश्मि, दीपा, नम्रता, तुलसी, भोली, गरिमा, राजू, सचिन, रविन्द्र और सोमेश साहू के योगदान की सराहना की गई। स्कूल डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती रश्मि साहनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समारोह का समापन किया।

यह भी पढ़िए...  PM Shri Schools Recruitment 2025: योगा, खेल व संगीत प्रशिक्षकों की अंशकालिक भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!