स्वामी आत्मानंद विद्यालय में व्याख्याता और शिक्षकों की भर्ती
2 सितंबर को होगा कला, वाणिज्य और कम्प्यूटर विषय का वॉक इन इंटरव्यू
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2025/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 2 सितम्बर को व्याख्याता (कला, वाणिज्य) सहायक शिक्षक (कला) शिक्षक (कला), कम्प्यूटर शिक्षक, प्री प्रायमरी शिक्षक का का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन पत्र जमा और पंजीयन तथा परीक्षण कार्य होगा। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आवेदन पंजीयन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति जमा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक तक दावा आपत्ति का निराकरण एवं इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ किया जाएगा।इसी प्रकार 3 सितम्बर को व्याख्याता (अंग्रेजी) सहायक शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इस संविदा भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

Related posts:
"कुम्हारी को मिली विकास की सुनहरी सौगात: 16 करोड़ की योजनाओं से बदलेगा शहर का चेहरा, कॉलेज को मिला व...
नियम तोड़ने वाले नर्सिंग होम्स पर गिरेगी गाज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6589 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






