अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

रायपुर में 20 से 23 अगस्त तक 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ओपन काउंसिलिंग

रायगढ़, 18 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य (टी.संवर्ग) के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इन नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु 20 से 23 अगस्त 2025 तक रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर में ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस काउंसिलिंग में कुल 845 प्राचार्य शामिल होंगे।

काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में कुल 300 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा—पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में 150।

काउंसिलिंग की तिथि व समय की जानकारी, पदोन्नत प्राचार्यों की सूची और रिक्त पदों की सूची शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal-cg-nic-in/ पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता वरिष्ठता, नियमावली और पदोन्नति नियमों के अनुसार दी जाएगी। विशेष प्रावधानों के तहत—

  • एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्यों को प्राथमिकता
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को पहले अवसर
  • इसके बाद महिला और फिर पुरुष वर्ग को वरिष्ठता क्रम में मौका मिलेगा।

सभी अभ्यर्थियों को सेवा प्रमाण पत्र, मूल पदस्थापना संबंधी जानकारी और मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

काउंसिलिंग हेतु वेटिंग हॉल सेमिनार कक्ष क्रमांक-01 और काउंसिलिंग कक्ष क्रमांक-02 निर्धारित किए गए हैं। अंतिम दिन 23 अगस्त को अनुपस्थित प्राचार्यों को अंतिम अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद शासन पदस्थापना आदेश जारी करेगा और चयनित प्राचार्यों को 7 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़िए...  Sainik School TGT PGT Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, B.Ed धारकों के लिए सुनहरा मौका...

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading