जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती

 1 सितंबर को भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान और विज्ञान विषय का वॉक इन इंटरव्यू

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अगस्त 2025/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ में 1 सितम्बर को व्याख्याता (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) सहायक शिक्षक (विज्ञान) और शिक्षक (विज्ञान) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन पत्र जमा और पंजीयन तथा परीक्षण कार्य होगा। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आवेदन पंजीयन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।  प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति जमा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक तक दावा आपत्ति का निराकरण एवं इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ किया जाएगा।

इसी प्रकार 2 सितम्बर को व्याख्याता (कला, वाणिज्य) सहायक शिक्षक (कला) शिक्षक (कला), कम्प्यूटर शिक्षक, प्री प्रायमरी शिक्षक का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। 3 सितम्बर को व्याख्याता (अंग्रेजी) सहायक शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इस संविदा भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़िए...  13 सितम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत: आपसी सुलह से निपटेंगे हजारों मामले

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading