जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम: भिलाई में गणेश विसर्जन महोत्सव बना एकता और श्रद्धा का प्रतीक

भिलाई। गणेशोत्सव की विदाई ने इस बार भिलाई में आस्था, संस्कृति और एकता की ऐसी तस्वीर उकेरी, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति ने दशक अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया, वहीं आस्था रथ सांस्कृतिक मंच के आयोजन ने धर्म, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

सिविक सेंटर तिराहे पर आयोजित ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं बप्पा महाराजा के स्वरूप में दर्शन दे रहे थे तो कहीं बैलगाड़ी में सवार होकर अपने धाम की ओर प्रस्थान कर रहे थे। जयकारों से गूंजते माहौल में देशभक्ति और आस्था का अनुपम संगम दिखाई दिया।


Google Ads Space


सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक

आस्था रथ मंच के मंचन पर राउत नाचा, धुमाल, ढोल-नगाड़ा और पारंपरिक नृत्य-गीतों ने देर रात तक माहौल को भक्ति रस में डुबोए रखा। देवी-देवताओं के वेशभूषा में सजे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पारंपरिक पोशाकों में लोग बप्पा की अंतिम विदाई पर झूमते नजर आए। यह आयोजन राजनीति से परे एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता हुआ दिखाई दिया।


Google Ads Space


जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मौजूदगी

आयोजन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, प्रतिमा चंद्राकर, नीरज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने गणेश पूजन समितियों को सम्मानित करने की इस परंपरा को भिलाई की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।


सेना और पुलिस को समर्पित रहा मंच

इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से सेना और पुलिस के नाम रहा। मंच पर जवानों को नमन किया गया, जिन्होंने देश और समाज की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया।

यह भी पढ़िए...  “ज्ञान से गौरव तक: छत्तीसगढ़ की नई शिक्षा दृष्टि और 25 साल की विकास यात्रा का उत्सव”(From Wisdom to Glory: Chhattisgarh’s New Educational Vision and 25 Years of Progress)

Google Ads Space


पुरस्कार वितरण और दशक अवार्ड

इस बार 71 झांकियां आयोजन का हिस्सा बनीं। वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार बांटे गए।

  • लगातार 9 वर्षों से विजेता न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति, सेक्टर 2 को दशक अवार्ड मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ थीम के लिए युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल को सम्मानित किया गया।
  • धार्मिक और सामाजिक विषय पर श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए शिव मानस गणेशोत्सव समिति, सेक्टर 10 को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
  • कनिष्ठ वर्ग में भी 7 श्रेणियों में समितियों को सम्मानित किया गया।

विशेष सम्मान और गौरव अलंकरण

आस्था रथ मंच ने इस वर्ष भी भिलाई रत्न, युवा गौरव और छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान देकर समाज में विशिष्ट योगदान करने वालों को सम्मानित किया।

  • भिलाई रत्न : डॉ. जयराम अय्यर (चिकित्सा), चिरंजीव जैन (शिक्षा), अजय भसीन (व्यापार), अशोक पंचोली (कला)।
  • छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान : हरप्रीत सिंह (आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन), पुष्कर दिनकर (मलखंभ), विजय अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक)।
  • युवा गौरव सम्मान : प्रभशरण भाटिया और हरजिंदर सिंह।

Google Ads Space


सेवा योजना और आर्थिक सहयोग

सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार भी आर्थिक सहायता दी गई।

  • सिख यूथ सेवा समिति को स्व. बीरा सिंह सेवा योजना के तहत राशि दी गई।
  • पुष्कर दिनकर, जिन्होंने मलखंभ को गांव-गांव तक पहुंचाया, उन्हें स्व. प्रकाश भाकरे सेवा योजना के तहत 11 हजार रुपये की सहायता दी गई।

मलखंभ के खिलाड़ियों ने किया मंत्रमुग्ध

इस आयोजन में जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से आए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने मलखंभ की शानदार प्रस्तुति देकर सेना और पुलिस को नमन किया। इन खिलाड़ियों ने 56 राष्ट्रीय और 148 राज्य स्तरीय पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़िए...  "जनवरी 2026 से पहले बदलेगी मतदाता सूची की तस्वीर: कलेक्टर की अगुवाई में शुरू हुआ गहन पुनरीक्षण अभियान, जानिए कब क्या होगा!"

स्मारिका विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

धर्म और संस्कृति पर आधारित एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें शहर की पूजन समितियों और मंदिरों की जानकारी दी गई।
डॉल्फिन कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर देर रात तक भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बांधा।


आयोजकों का संदेश

मंच के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धर्म और संस्कृति की रक्षा करना और गणेश पूजन समितियों का उत्साह बढ़ाना है। संयोजक अनुभूति भाकरे ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दादाराव बोरोड़े, राजेश सांवले, सुरेंद्र ठाकुर, सन्नी पशीने, वेंकट राव, प्रीतम हरपाल सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


Google Ads Space

Mithlesh Thakur

Journilist

M: +91 9827160789

M: +91 7879030007

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading