कौशल परीक्षा 25 अगस्त को
रायगढ़, 18 अगस्त 2025/ विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक तथा लेखा सह एमआईएस सहायक के संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में दावा-आपत्ति के उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तथा कौशल परीक्षा की जानकारी जारी कर दी गई है।
पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट https://raigarh.gov.in पर देखी जा सकती है। उक्त पदों हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 को प्रात: 10 बजे से उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में किया जाएगा। निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Related posts:
45 सालों से जारी “विश्वशांति विश्वपदयात्रा” छत्तीसगढ़ पहुँची – अब तक 11 देशों में 4.52 लाख किमी की य...
Sainik School TGT PGT Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, B.Ed धारकों के लिए सुनहरा...
ग्राम पंचायत जामकानी में बिना लाइसेंस 90 बोरी यूरिया खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






