जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त से करें आवेदन

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रिंसिपल व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

बिहार लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती निकाली है तो जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक तक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार पीएचडी और शिक्षण/अनुसंधान अनुभव जरूरी है. आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत राज्य में प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 564 पदों पर भर्ती होगी. इनमें 539 पद एसोसिएट प्रोफेसर के लिए और 25 पद प्रिंसिपल के लिए रिजर्व्ड हैं. आइए जानते हैं इन पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए और न्यूनतम 8 वर्ष का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव आवश्यक है साथ ही, विषय विशेषज्ञ, शोध कार्य और शैक्षणिक उपलब्धियों को चयन प्रक्रिया में विशेष महत्व दिया जाएगा. प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में पीएचडी और कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो शिक्षण, अनुसंधान या उद्योग में हो सकता है। यह अनुभव संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायक होगा.

आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 65 वर्ष निर्धारित है आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी आयु की गणना विज्ञापन में निर्दिष्ट तिथि के अनुसार होगी.

यह भी पढ़िए...  Sainik School TGT PGT Recruitment 2025: सैनिक स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, B.Ed धारकों के लिए सुनहरा मौका...

आवेदन प्रक्रिया

  • स्टेप 1: उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा.
  • स्टेप 2: उम्मीदवार अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: अब कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें.

जरूरी डेट्स

अप्लाई करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तय समय सीमा के अनुसार आवेदन कर लें. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी और 12 सितंबर 2025 तक चलेगी. इसके बाद उन्हें आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading