जिला स्तरीय समन्वय एवं एमआईएस सहायक पद के लिए 18 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय समन्वय (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) पद के लिए 18 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव पिन कोड 491441 में रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिला स्तरीय समन्वय एवं एमआईएस सहायक की व्यवस्था निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष की अवधि के लिए है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव के सूचना पटल एवं राजनांदगांव जिले की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts:
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






