रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 10 सितम्बर को
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 10 सितम्बर 2025 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फायनेशियल सर्विसेस रिसाली दुर्ग द्वारा इंश्योरेंस एडवाईजर के 20 पद एवं फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा फायर मेन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पद, ड्राईवर हेवी लाईसेंस के 10 पद, होम केयर टेकर सर्विसेस के 100 पद तथा शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 140 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

Related posts:
"गांव की बेटियों के लिए सुनहरा मौका: पाली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन ...
“अम्बिकापुर में एकता, ऊर्जा और उत्सव का संगम: सरदार पटेल जयंती से राज्योत्सव तक छाया जनउत्साह”
छात्रों की पहचान में नई क्रांति: दुर्ग जिले में बायोमेट्रिक और आधार अपडेशन अभियान से शिक्षा व्यवस्था...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






