600 रुपये में यूरिया बेचते पकड़े गए व्यापारी पर बड़ी कार्रवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सारंगढ़ में खाद की कालाबाजारी करने और एक्सपायरी दवा रखने वाले व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
सूचना मिलने पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सदर बाजार रोड स्थित गजानंद अग्रवाल की फर्म का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि वह बिना पॉस आईडी के ₹600 प्रति बोरी यूरिया बेच रहा था।
मौके पर मैट्रिक्स कंपनी के 32 बोरी यूरिया, 27 बोरी सुपर फास्फेट, ब्लैक गोल्ड जाइम की 32 बाल्टियां, बैन्टोनाइट सल्फर (30 किलो), 70 लीटर नैनो यूरिया और वर्ष 2022 में एक्सपायर हुई 10 पेटियां दवाओं की पाई गईं।
संपूर्ण भंडारित सामग्री को जब्त कर सील किया गया और विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया। कार्रवाई दल में नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, पटवारी दिल बंजारे और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दीपक बजारे शामिल थे।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






