अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई प्रवेश तिथि, उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेल पाली में छात्रों को मिलेगा एक और अवसर

रायगढ़। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 सितंबर 2025 कर दिया गया है। इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर प्रवेश नहीं ले पाए थे।

उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेल पाली की प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने बताया कि शासन का यह निर्णय पूरी तरह छात्रहित में लिया गया है ताकि कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि जो छात्र अब तक प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए अगले कुछ दिनों में कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।

कॉलेज में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है। इनमें प्रमुख रूप से BBA, BCA, B.A, B.Com, B.Sc (Bio), B.Sc (Biotech), B.Sc (CS), B.Sc (Maths), M.Sc Zoology, M.Sc Chemistry, M.Sc Botany, M.Sc (CS), M.Sc Mathematics, M.Com, PGDCA और DCA जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन ने विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं – 8305465452, 9685218806 और 8357806510। इन नंबरों पर छात्र प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. गोमती सिंह ने अपील की कि इच्छुक छात्र शीघ्र संपर्क करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़िए...  “सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” को नई पहचान देगा शुभंकर “अप्पू राजा”, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading