चुनाव आयोग बोला- ‘बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना आरोप’| राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर
संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी इन आरोपों को खारिज किया और निष्पक्ष कार्य करने का भरोसा दिया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया यानी SIR को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘वोट चोरी हो रहे हैं और यह ओपन एंड शट केस है.’
उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस मामले में पुख्ता सबूत मौजूद हैं. चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, ‘यह अजीब है कि वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब आयोग व उसके कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है, यह निंदनीय है.’
राहुल गांधी ने देशविरोधी का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और उनके अधिकारियों पर देशविरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, ये राजद्रोह है. रिटायर हो या कहीं भी हो, हम आपको ढूंढ निकालेंगे.
राहुल गांधी ने कर्नाटक में सिरे से चुनावी धांधली और ‘वोट चोरी’ का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी के पुख्ता सबूत हैं.
चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा,
1. आयोग ने 12 जून 2025 को राहुल गांधी को इस मामले पर मेल भेजा, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए.
2. इसी दिन आयोग ने उन्हें पत्र भी भेजा, जिसका कोई जवाब नहीं मिला.
3. राहुल गांधी ने अब तक किसी भी मुद्दे पर चुनाव आयोग को कोई पत्र नहीं भेजा.
4. आयोग ने कहा- ‘यह अजीब है कि वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और अब आयोग व उसके कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है.’
5. आयोग ने ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करते हुए अपने सभी कर्मचारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करने की अपील की है.
6. चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में SIR प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक प्रावधानों और पारदर्शी नियमों के तहत जारी है.
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






