दुर्ग वासियों को बड़ी सौगात: महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 23.96 करोड़ स्वीकृत
दुर्ग, 26 अगस्त 2025। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य हेतु शासन ने 23.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि 2024-25 के बजट में स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने के लिए दी गई है।
इस कार्य के लिए स्थानीय जनता लंबे समय से मांग कर रही थी। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा और भीतरी शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

परियोजना के तहत 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सड़क की मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उतई और पाटन क्षेत्र के नागरिक भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे व्यापक स्तर पर लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। इस मार्ग का फोरलेन बनने से न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Related posts:
मैदान में उतरे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी, पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखेगा ‘गतका’ का रोम...
छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए जशपुर में नया बैच, 8 सितम्बर से होगी शुरुआत
👉 आदिवासी इलाकों में विकास का महाप्लान: कोरबा की बैठक से निकले बड़े फैसले, शिक्षा-खेल-पर्यटन और सिंच...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






