अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

पुर्तगाल में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों की गैंगवॉर, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गों की फायरिंग से मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 03 सितम्बर 2025। भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहली बार यूरोप में गैंगवॉर का मामला सामने आया है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के ओडिवेलस इलाके में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रणदीप मलिक के लोगों ने राइवल गैंग के सदस्यों रोमी और प्रिंस पर गोलियां चलाईं। इस घटना ने पुर्तगाल पुलिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है।

सोशल मीडिया पर खुला चैलेंज

घटना के बाद रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया कि यह हमला उसी के इशारे पर हुआ। उसने लिखा –
“जय श्री राम, सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को… आज ओडिवेलस, लिस्बन पुर्तगाल में जो फायरिंग हुई है, वह मैंने रणदीप मलिक और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है। रोमी और प्रिंस जो 2 नंबर का काम कर रहे हैं, वह अपना काम बंद कर दें, नहीं तो अगली बार सीधी गोली मिलेगी।”

उसने पोस्ट में विरोधी गैंग के कई नामों का जिक्र किया, जिनमें अंकित भादू, जितेन्द्र गोगी, गोल्डी ढिल्लों, काला राणा, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकार और साहिल दुहान हिसार शामिल हैं।

कौन है रणदीप मलिक?

रणदीप मलिक हरियाणा का रहने वाला है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का वांटेड अपराधी है। उस पर गुड़गांव के एक बार के बाहर ब्लास्ट और चंडीगढ़ में बादशाह के रेस्तरां पर धमाके में शामिल होने के आरोप हैं। वह लॉरेंस गैंग का बेहद करीबी माना जाता है और लंबे समय से विदेश में सक्रिय है।

राइवल गैंग से टकराव

जिन पर हमला किया गया, वे रोमी और प्रिंस बताए जाते हैं, जो ड्रग माफिया के तौर पर सक्रिय हैं। पुर्तगाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

यह भी पढ़िए...  अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ‘कागजों की झंझट खत्म’? जानिए SIR 2.0 के नए नियमों में क्या है खास और बिहार से कैसे अलग होगा यह अभियान

लॉरेंस गैंग का विदेशी नेटवर्क

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पिछले दो सालों से विदेशी धरती पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा है।

  • कनाडा में – कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार फायरिंग, विरोधी गैंगस्टर सोनू चिट्ठा की हत्या, आतंकी सुक्खा दूनी की हत्या और निज्जर हत्याकांड का आरोप।
  • पंजाबी सिंगरों पर हमले – गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घरों पर फायरिंग व आगजनी।
  • कनाडा में गोल्ड कारोबारी के बंगले पर हमला
  • अमेरिका में – कैलिफोर्निया में ड्रग माफिया सुनील यादव की हत्या, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों में बढ़ी चिंता

अब पुर्तगाल में गैंगवॉर होने के बाद स्पष्ट है कि भारतीय गैंगस्टर गिरोहों ने यूरोप तक अपनी जड़ें फैला ली हैं। इससे न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती और बढ़ गई है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading