जुलाई 10, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रेमिका की हत्या, मैसूर में सनसनी

कर्नाटक के मैसूर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह पकड़ा गया और पूरा राज खुल गया।

घटना कहां और कैसे हुई?

यह सनसनीखेज मामला मैसूर जिले के सालिगराम तालुक के भेर्या गांव का है। मृतका की पहचान रक्षिता (20) के रूप में हुई है। रक्षिता की शादी केरल के एक दिहाड़ी मजदूर से हुई थी, लेकिन उसका कथित प्रेम संबंध बेट्टाडापुरा गांव के एक रिश्तेदार सिद्धाराजू से चल रहा था।

वारदात वाले दिन दोनों एक लॉज में रुके थे। वहीं किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर सिद्धाराजू ने पहले रक्षिता के मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर खदानों में जिलेटिन की छड़ें फोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रिगर से उस पदार्थ में विस्फोट कर दिया। धमाके से रक्षिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपी की चालाकी और सच

हत्या करने के बाद सिद्धाराजू ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में उसने शुरुआत में झूठ बोला और दावा किया कि महिला की मौत मोबाइल फोन में विस्फोट होने की वजह से हुई है। हालांकि कड़ी पूछताछ में आखिरकार उसने सच्चाई उगल दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पीछे असली वजह केवल झगड़ा था या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश थी।

यह भी पढ़िए...  गुरुग्राम-दिल्ली में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

रिश्ते का खौफनाक अंत

यह वारदात एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि रिश्तों में अविश्वास और झगड़े कभी-कभी किस तरह खतरनाक मोड़ ले सकते हैं। 20 साल की रक्षिता की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को दहला दिया है। लोग हैरान हैं कि एक रिश्तेदार ही इतना खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading