अगस्त 16, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

सरगुजा की खुशबू गुप्ता का राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम में चयन

अम्बिकापुर, 26 अगस्त 2025।
सरगुजा की होनहार खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में उनका चयन छत्तीसगढ़ महिला टीम में हुआ है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खुशबू गुप्ता रोज़ाना गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने पहले भी नेटबॉल में सरगुजा को कई उपलब्धियाँ दिलाई हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित खिलाड़ियों को शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ट्रैकसूट और किट प्रदान की गई। इस अवसर पर खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, विभाग के एसएस बघेल और नेटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश राठौर उपस्थित रहे।

खुशबू गुप्ता की इस उपलब्धि पर सरगुजा नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, पदाधिकारी सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह बिट्टू, के.पी. सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, हिमांशु जायसवाल, प्रिया जायसवाल सहित संपूर्ण जिला नेटबॉल संघ एवं बास्केटबॉल संघ परिवार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़िए...  ग्रामीण महिलाओं के लिए 18 अगस्त से प्रारंभ होगा कप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग का निशुल्क कोर्स

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading