सरगुजा में वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक और एमआईएस सहायक की भर्ती, 10 सितंबर तक आवेदन
अंबिकापुर, 25 अगस्त 2025। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरगुजा जिले में जिला समन्वयक और एमआईएस सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, अटल नगर रायपुर द्वारा पत्र जारी किया गया है।
पदों का विवरण
- जिला समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम): 01 पद, मानदेय ₹30,000 प्रतिमाह
- एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम): 02 पद, मानदेय ₹20,000 प्रतिमाह
- नियुक्ति अवधि: 01 वर्ष (बजट उपलब्धता पर बढ़ाई जा सकेगी)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2025

पात्रता व शर्तें
- न्यूनतम स्नातक उपाधि (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) द्वितीय श्रेणी में अनिवार्य।
- कंप्यूटर संचालन (MS Office आदि) का ज्ञान आवश्यक।
- अनुभव:
- समन्वयक के लिए 03 वर्ष
- सहायक के लिए 02 वर्ष
(वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन से संबंधित क्षेत्रीय कार्य का अनुभव)
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
- चयन में पूर्व में वन अधिकार प्रकोष्ठ या अधिनियम क्रियान्वयन से जुड़े उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन कार्यालयीन समय में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, अंबिकापुर, जिला सरगुजा में प्रस्तुत कर सकते हैं। पद पूरी तरह अस्थायी एवं अशासकीय रहेंगे। साथ ही अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
Related posts:
दिग्गज नेता ने किया सनसीखेज दावा, विधानसभा से शिकायत मिलने की बात, छत्तीसगढ़ में भी हुई वोटों की चोर...
बेमेतरा अपडेट: चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, रोजगार बढ़ाने की पहल, 26 जनवरी को शुष्क दिवस, महिला सशक...
प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त से करें आवेदन
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






