जुलाई 31, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

कोल्हापुर के बिजनेसमैन संजय घोड़ावत ने खरीदी 3 Rolls-Royce एक ही दिन में, कीमत 27 करोड़ से ज्यादा


कोल्हापुर (महाराष्ट्र):
देश के जाने-माने उद्योगपति और Sanjay Ghodawat Group (SGG) के चेयरमैन संजय घोड़ावत ने लग्जरी कारों की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ही दिन में तीन Rolls-Royce कारों की डिलीवरी लेकर पूरे बिजनेस और ऑटोमोबाइल जगत का ध्यान खींचा है। इन तीनों कारों की कुल कीमत करीब 27 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

संजय घोड़ावत के कार कलेक्शन में शामिल होने वाली इन तीन नई कारों में Rolls-Royce Cullinan Series II (SUV), Rolls-Royce Ghost Series II (Sedan) और Rolls-Royce Spectre EV (Electric Car) शामिल हैं।

Rolls-Royce Cullinan Series II

Cullinan Series II दुनिया की सबसे शानदार SUV मानी जाती है। संजय घोड़ावत ने इसे Iguazu Blue रंग में खरीदा है। इस SUV में पतले एलईडी हेडलाइट्स, नया L-आकार का DRL, फ्रेश फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंटीरियर में “Gallery” ग्लास पैनल और Spirit इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन (571 bhp, 850 Nm) मिलता है। कीमत: 10.50 करोड़ रुपये से शुरू।

Rolls-Royce Ghost Series II

Ghost Series II एक फैशनेबल लग्जरी सेडान है, जिसे उन्होंने Bohemian Red रंग में चुना है। यह भी नए हेडलाइट्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है। इसमें भी वही 6.75-लीटर V12 इंजन है, जो 563 bhp और 850 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.95 करोड़ रुपये है।

Rolls-Royce Spectre EV

Spectre EV, Rolls-Royce की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसे संजय घोड़ावत ने Imperial Jade (हरा रंग) में खरीदा। इसमें 102 kWh बैटरी पैक है, जिसकी रेंज 530 किमी तक है। इसका डुअल मोटर सेटअप 585 bhp और 900 Nm टॉर्क पैदा करता है। भारी कार होने के बावजूद यह मात्र 4.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कीमत: 7.5 करोड़ रुपये से शुरू।

यह भी पढ़िए...  जम्मू-कश्मीर में भीषण तबाही: डोडा में बादल फटा, 3 की मौत, वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई, सीएम उमर अब्दुल्ला ने हालात को बताया गंभीर

सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें संजय घोड़ावत तीनों Rolls-Royce कारों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने ऑटोमोबाइल प्रेमियों और बिजनेस सर्कल दोनों में चर्चा छेड़ दी है।

संजय घोड़ावत कौन हैं?

संजय घोड़ावत, Sanjay Ghodawat Group (SGG) के चेयरमैन हैं। उनकी कंपनियां ऊर्जा, हवाई सेवाओं, शिक्षा, उपभोक्ता उत्पादों और खनन जैसे कई क्षेत्रों में काम करती हैं। साथ ही वह Sanjay Ghodawat University के अध्यक्ष भी हैं

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading