जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

चार्ली किर्क मर्डर केस: FBI के हाथ लगी हाई-पावर राइफल, संदिग्ध की उम्र और तस्वीर पर बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन/यूटा, 11 सितंबर 2025। अमेरिकी कंज़र्वेटिव कार्यकर्ता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या ने पूरे अमेरिका की राजनीति को हिला कर रख दिया है। अब इस सनसनीखेज केस में एफबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने हत्या में इस्तेमाल की गई हाई-पावर राइफल बरामद कर ली है। इसके साथ ही संदिग्ध हमलावर की तस्वीरें भी हाथ लगी हैं, हालांकि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।


हाई पावर राइफल बरामद

🔴 [Google Ad Space]

एफबीआई ने गुरुवार को बताया कि किर्क को जिस हाई-पावर राइफल से गोली मारी गई, वह बरामद कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हथियार अत्याधुनिक है और दूर से भी सटीक निशाना साध सकता है।


संदिग्ध पर बड़ा खुलासा

एफबीआई अधिकारी रॉबर्ट बोहल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

“हमारे पास संदिग्ध की तस्वीरें हैं। वह जल्द ही हमारे गिरफ्त में होगा। वह कॉलेज जाने वाले छात्र की उम्र का है और कार्यक्रम में छात्रों के बीच घुल-मिल गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।”

जांच एजेंसी को शक है कि हमलावर ने कई दिनों तक इस कार्यक्रम को लेकर प्लानिंग की थी।


कॉलेज प्रोग्राम में चला मौत का गोला

🔴 [Google Ad Space]

यह हमला यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान हुआ। जब चार्ली किर्क हाथ में माइक लेकर युवाओं को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक गोली चली और उनके गर्दन पर लगी

यूटा पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर ब्यू मेसन ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़िए...  निक्की मर्डर केस: ‘मुझे पछतावा नहीं’, दहेज के लिए पत्नी को जलाने वाले आरोपी विपिन का बयान

ट्रंप का इमोशनल मैसेज

किर्क रिपब्लिकन पार्टी के लिए युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते थे। वह इज़रायल के कट्टर समर्थक भी माने जाते थे।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा:

“लीजेंड्री चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं के दिल को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता था।”


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार्ली किर्क स्टेज पर बोलते हुए दिखते हैं और अचानक गोली चलती है। दर्शकों में अफरा-तफरी मच जाती है।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

यह भी पढ़िए...  मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए: वांग यी के स्वागत में जयशंकर का बड़ा संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading