जिला रोजगार कार्यालय में 04 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा 29 अगस्त 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 04 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक जी.एस.एम.आर. सोलर प्राइवेट लिमिटेड,जांजगीर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जॉजगीर-चांपा जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है

Related posts:
“बस्तर बनने जा रहा है भारत का नया एग्री-इको हब! मिलेट्स से ऑयल पाम तक—कैसे बदलेगी अर्थव्यवस्था?”
हसदेव नदी संरक्षण के लिए कोरबा में हुई भव्य आरती, जुटे सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी
उत्तम मेमोरियल कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ी हुए सम्...
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






