आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद हेतु 26 अगस्त तक आवेदन, दो केंद्रों पर नियुक्ति आदेश जारी
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025। बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) ने ग्राम पंचायत चठीरमा खास के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिला उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।
परियोजना अधिकारी के अनुसार, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है।
साथ ही, परियोजना अंतर्गत सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश भी जारी किए गए हैं। मूल्यांकन समिति की अंतिम सूची और जनपद पंचायत की स्थायी समिति से अनुमोदन के बाद, ग्राम पंचायत सोनपुरकला के आंगनबाड़ी केंद्र रजघट्टापारा में गीता विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत सुखरी के आंगनबाड़ी केंद्र बाजारपारा में मुन्नी बाई को अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नगरीय निकाय सारंगढ़ के वार्ड 1 कुटेला, वार्ड 2 भोजपुर और वार्ड 3 के साथ साथ ग्राम गातापीढ़ा और घोठला बड़े के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 18 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, खेलभांठा सारंगढ़ के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
आवेदन के साथ अन्य दस्तावेज
गांव के आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
इसी प्रकार सारंगढ़ के भर्ती में आवेदिका को संबंधित वार्ड या नगरीय निकाय का निवासी होना चाहिए। नगरीय निकाय के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर उसकी कॉपी या निवास प्रमाण पत्र में वार्ड के निवासी के लिए पार्षद या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






