जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

फेमस एक्ट्रेस रिनी जॉर्ज ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, BJP ने किया विरोध प्रदर्शन

केरल की मशहूर मलयालम एक्ट्रेस रिनी जॉर्ज ने एक युवा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई-तीन सालों से वह नेता उन्हें लगातार आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था और होटल में बुलाने की कोशिश करता रहा। रिनी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की, तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

20 अगस्त को मीडिया से बात करते हुए रिनी ने कहा कि नेता ने उन्हें कई बार फाइव स्टार होटल में बुलाने का प्रस्ताव दिया और बार-बार मना करने के बावजूद आपत्तिजनक मैसेज भेजे। रिनी का आरोप है कि जब उन्होंने नेता को चेतावनी दी तो उसने उल्टा चुनौती दी कि “जाओ, जिसे बताना है बता दो, किसी को फर्क नहीं पड़ेगा।”

रिनी ने यह भी बताया कि उनका इस नेता से संपर्क सोशल मीडिया के जरिए हुआ था और फरवरी 2025 में उसने आखिरी बार उन्हें मैसेज किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उम्मीद थी कि वे मदद करेंगे, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।

हालांकि, रिनी जॉर्ज ने नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच, बीजेपी ने दावा किया कि ये आरोप स्थानीय विधायक राहुल मनकूटिल पर हैं। पालक्काड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

यह मामला अब राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है, हालांकि संबंधित पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़िए...  कई सांसदों को लेकर जा रहे Air India के विमान में आई खराबी !

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading