शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 22 अगस्त 2025/ उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु सेना भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसका कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन वायु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा किया गया। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में जिले के उत्तीर्ण अभ्यार्थीयों को जो उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (1.6 कि.मी. दौड़, बीम पुल अप, 9 फीट गड्ढ़ा कूदना आदि) प्राप्त करने के इच्छुक हो, वो अपनी परीक्षा में उत्तीर्ण संबंधी समस्त दस्तावेजों के साथ स्वयं कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगारमार्गदर्शन केंन्द्र गंगापुर खुर्द में 29 अगस्त 2025 तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, जिससे निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।
Related posts:
“सरगुजा में हेल्थ मिशन का सुनहरा मौका: संविदा भर्ती से खुले सैकड़ों पदों के द्वार, जानें कब और कहाँ ...
“अब लड़कियाँ नहीं रहेंगी खामोश: बेमेतरा में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा मिशन की शुरुआत — महिला प्रशिक...
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 57 पदों पर सुनहरा मौका
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






