जुलाई 30, 2026

News Valley 24

"सच्ची खबरों की वादी" "न्यूज़ वैली 24"

“Computer Hardware Exhibition 2025: उत्तम मेमोरियल कॉलेज, रायगढ़ में तकनीक और नवाचार का शानदार प्रदर्शन”

रायगढ़। उत्तम मेमोरियल कॉलेज का परिसर आज तकनीक, नवाचार और ऊर्जा के अद्भुत संगम का केंद्र बन गया, जब यहाँ “Computer Hardware Exhibition 2025” का भव्य आयोजन किया गया। IQAC और Department of Computer Science द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने न सिर्फ विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि कॉलेज की तकनीकी क्षमता का भी शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित अतिथियों—चेयरमैन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह, सीनियर अकाउंटेंट श्री अम्बुज प्रकाश महथा, IQAC Head श्री गोपाल श्रीवास, Academic Head श्री अरुण पांडे, HOD श्री अनाथ महथा, एवं विभाग के सहायक प्राध्यापकगण श्री रविन्द्र कुमार, श्री संदीप कुमार साहू, श्री दिग्पाल यादव और श्री लखन मलाकार—ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके साथ ही ज्ञान और तकनीक का यह शानदार उत्सव प्रारंभ हुआ। कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थी और स्टाफ बड़ी संख्या में इस एक्ज़िबिशन को देखने पहुंचे।

प्रदर्शनी में छात्रों ने कंप्यूटर के आंतरिक घटक, हार्डवेयर डिवाइस, स्टोरेज सिस्टम, नेटवर्किंग इक्विपमेंट, लैपटॉप स्ट्रक्चर, तथा PC Assembly जैसे मॉडलों का अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने हर मॉडल की कार्यप्रणाली, वास्तविक उपयोग और तकनीकी महत्त्व को बहुत ही सरल और आत्मविश्वासपूर्ण तरीके से समझाया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रेज़ेंटर रहे—
आशुतोष आदित्य, खुशबू बैरागी, खीलेश कुमार सिदार, लिशा गोस्वामी, हर्ष बांसोद, पूजा सिदार, पुष्पेंद्र सिंह सिदार, रोहन साहू, रचना सिंह, शैलाश बारिक, विजय प्रकाश चौहान, सुकैश शरण गुप्ता, रोमा साहू, सुमिता टोप्पो, राम कुमार यादव, अवनीश चेलकार, अनुपमा मेहर, मनमोहन यादव, योगेश पटेल, निलेश प्रधान, सूरज पटेल, खरीना खड़िया और शुभम पटेल।

यह भी पढ़िए...  AMU Counselling Process Explained: Get Expert Guidance via MyMockMate

इन सभी विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण कौशल से आगंतुकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह ने सभी प्रेज़ेंटर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अतिथियों ने इस आयोजन को कॉलेज की तकनीकी उत्कृष्टता और छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण बताया।

अंत में सभी मुख्य अतिथियों ने IQAC, कंप्यूटर विज्ञान विभाग और आयोजन समिति को अनुशासित एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

About The Author


Discover more from News Valley 24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Discover more from News Valley 24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading