पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय में संविदा पदों पर भर्ती, 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
बीजापुर, 14 अगस्त 2025। सत्र 2025-26 के लिए पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
भर्ती में महिला योगा प्रशिक्षक, किसी भी दो खेलों में विशेषज्ञता रखने वाले खेल प्रशिक्षक (N.I.S./M.P.Ed./S.P.Ed.), नृत्य विशेषज्ञ, वाद्य संगीत विशेषज्ञ, महिला सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षक और अटल टिंकरिंग लैब फेसिलिटेटर शामिल हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ ज्ञानगुड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में उपस्थित हो सकते हैं।
Related posts:
📰 “महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती, 17 नवंबर तक करें आवेदन”
दुर्ग में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 6 दुकानों पर कार्रवाई – किसानों को गुणवत्तायुक...
बच्चों की सुरक्षा और भलाई के लिए बीजापुर में खुल रहे रोजगार के अवसर, जानिए कैसे करें आवेदन
About The Author
Discover more from News Valley 24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






